निर्वाचन से संबंधित कार्यों में बरतें पारदर्शिता एवं निष्पक्षता : उपायुक्त
दुमका, अगस्त 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने एसआईआर-2026 के क्रम में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा की जा रही जनसुनवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित लोगों से बातचीत कर उनके दावों एवं आपत्तियों से संबंधित जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को निर्देश दिया कि अपने दावे एवं आपत्तियों के समर्थन में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित वांछित दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि मामलों की नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान लोगों से दस्तावेज भारत निर्वाचन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.