गया, अगस्त 17 -- पटना में आयोजित राज्यस्तरीय निर्वाचन साक्षरता सम्मेलन में उच्च माध्यमिक विद्यालय कठौतिया केवाल के छात्र सचिन कुमार और छात्रा भारती कुमारी फतेहपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों विद्यार्थी सोमवार को शिक्षक विशाल राज के साथ पटना रवाना हुए। बीडीओ शशिभूषण साहू, बीईओ दिनेश कुमार राय, एकाउंटेंट पीयूष तिवारी समेत शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया, निर्वाचन जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका की जानकारी मिलेगी। दोनों के चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह है। मौके पर शिक्षक अमिताभ सुमन, लाडले हसन, राजकुमार पासवान समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: निर्वाचन साक्षरता को धार देने पटना जाएंगे बोधगया विधानसभा के चार प्रतिभागी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...