बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित निर्वाचन कोषांग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मो. सफीक आलम से निर्वाचन संबंधी कार्यों, रिपोर्टिंग व्यवस्था व अब तक की गई तैयारियों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने संबंधितों को निर्वाचन कार्यों का निष्पादन पूरी गंभीरता व समयबद्धता के साथ करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.