शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- निर्वाचन कार्य में लगातार लापरवाही वरतनें के आरोप में बीडीओ बृजेश मिश्रा को हटाकर मुख्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। उनकी जगह पर गिरिजेश द्विवेदी को चार्ज सौंपा गया है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि निर्वाचन कार्य को लेकर निगोही के निर्वाचन कार्य में तिलहर बीडीओ बृजेश मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि बृजेश मिश्रा के द्वारा लगातार निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी और वह तीन-चार दिन से आदेशों का पालन भी नहीं कर रहे थे। लापरवाही के मामले में निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी गई जिसको लेकर निर्वाचन आयोग ने बृजेश मिश्रा को मुख्यालय से अटैक करते हुए गिरिजेश द्विवेदी को तिलहर का नया बीडीओ तैनात किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...