लातेहार, मार्च 9 -- चंदवा प्रतिनिधि। बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची से संबंधित फार्म 6, 7, 8 एवं एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर जानकारियां साझा की गई। बीएलओ, सुपरवाइजर व संबंधित कर्मियों को बीडीओ ने मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बीएलओ को सर्वेक्षण कर नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। नेशनल नंबर दर्ज करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कुछ बीएलओ ने एक ही घर में अलग-अलग बूथों के मतदाता होने की स्थिति में नेशनल नंबर देने को लेकर संशय जताया। जिस पर नियमों के अनुसार सत्यापन कर सही तरीके से विवरण दर्ज करने की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.