लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित विभिन्न गतिविधियों एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु शुक्रवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, परिवहन कोषांग, मीडिया कोषांग, हेल्प डेस्क, आदर्श आचार संहिता कोषांग सहित अन्य संबंधित कोषांगों की अब तक की प्रगति की जानकारी ली गई। डीसी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.