चतरा, मई 13 -- चतरा संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य का जायजा लिया। उपायुक्त ने सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच किया। जांच में सीसीटीवी समेत अन्य क्रियान्वित पाए गए। इस दौरान मौके पर कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...