महाराजगंज, जनवरी 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी 19.51 लाख मतदाताओं की अनंतिम सूची में 7.80 लाख मतदाताओं को डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इन सभी नामों का सत्यापन किया जा रहा है। अभी तक 966 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सत्यापन के बाद सूची से डिलीट किए जा चुके हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पुनरीक्षण कार्यक्रम में अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार राज्य निर्वाचन कार्यालय ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से 7 लाख 93 हजार 464 डुप्लीकेट मतदाता पहचान किए गए हैं। इसकी ब्लॉकवार सूची बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई है। बीएलओ घर-घर जाकर इन मतदाताओं की उपस्थिति व दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। अभी तक 12 हजार 913 मतदाताओं का सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन क...