सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के नोडल अधिकारी का सोनभद्र दौरा 12 और 13 अक्टूबर को होगा। वे जिले में ईवीएम/वीवीपैट एफएलसी व वेयरहाउस निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने इसको लेकर लाइजनिंग अफसर की भी तैनाती कर दी है।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि आयोग द्वारा नामित नोडल अधिकारी गोपीनाथ कुअर (संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी) तथा अन्य नामित अधिकारी 12 एवं 13 अक्टूबर को जनपद में निरीक्षण करेंगे। ईवीएम नोडल अधिकारी के अवस्थापन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित कराने के लिए जिला प्रशासन ने चकबन्दी अधिकारी राबर्ट्सगंज प्रमोद कुमार नागर को लाइजनिंग ऑफिसर नामित किया गया है। यह भी पढ़ें- राजनीतिक दलों के साथ 9 को बैठक करेंगे डीएम लाइजन ऑफिसर ईव...