आजमगढ़, फरवरी 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में पूर्व में घोषित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। आयोग द्वारा जारी नवीन निर्देशों के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की संपूर्ण प्रक्रियाअब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी। जिसके अंतर्गत छह जनवरी से छह मार्च तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की तिथि निर्धारित की गई है। 6 जनवरी से 27 मार्च तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटान, तीन अप्रैल तक स्वास्थ्य मापदंडों की जांच एवं 10 अप्रैल को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.