मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा गुरुवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बंधित विषयों पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श करते हुए बताया कि जनपद में नो मैपिंग लोजिकल डिस्क्रीपेन्सी के अन्तर्गत जारी किये गये नोटिस की संख्या 446318 है जिसके सापेक्ष 412420 (92.40 प्रतिशत) नोटिस पर सुनवाई की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है, अवशेष नोटिस पर सुनवाई की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत जनपद में प्राप्त होने वाले फार्म-6 की संख्या 125054 है जिन पर कार्यवाही की...