निर्यातक उठाएंगे मुरादाबाद को अत्याधुनिक सीएफसी दिलाने की मांग
मुरादाबाद, मई 19 -- वरिष्ठ संवाददाता शहर की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री को नई बुलंदियों पर ले जाने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातक प्रदेश के नए एमएसएमई मंत्री के सामने शहर में अत्याधुनिक सीएफसी (कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स) स्थापित करने की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद के हस्तशिल्प एवं मेटल उद्योग को सबसे बड़ा फायदा एमएसएमई क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिये मिल सकता है। नए और अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स स्थापित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी जहां आधुनिक इलेक्ट्रोप्लेटिंग, लैकरिंग, सीएनसी, कटिंग और थ्री डी डिजाइनिंग के लिए मशीनें उपलब्ध हों। यह भी पढ़ें- भूपेंद्र चौधरी के मंत्री बनने पर हर्ष औद्योगिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.