मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- वरिष्ठ संवाददाता अमेरिका के बिजनेस ऑर्डरों के बढ़ने के सिलसिले से उत्साहित मुरादाबाद के निर्यातकों ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में अक्तूबर के महीने में एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा पर आयोजित होने वाले ऑटम फेयर के लिए स्टालों की बुकिंग कराने का सिलसिला शुरू कर दिया है। परिषद की प्रशासनिक समिति के सदस्य अवधेश अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित धनराशि जमा करके सदस्य निर्यातक ऑटम मेले के लिए अपने स्टाल की बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग कराने की अंतिम समय सीमा 31 मई तय की गई है। इस तारीख तक जो निर्यातक अपनी बुकिंग करा लेंगे उनका नाम ही स्टॉल आवंटन के लिए होने वाले ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूरोप में मुरादाबाद के कारोबार को उछाल देगा इटली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.