देहरादून, जून 9 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माण सीतारमण का फर्जी बनाया वीडियो दिखाकर साइबर ठगों ने दून के सीनियर सिटीजन से 30 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगी का पता लगने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में तहरीर दी। जिस पर साइबर थाना देहरादून पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर निवासी 62 वर्षीय सुदर्शन सिंह रावत इस ठगी का शिकार हुए। पीड़ित ने फेसबुक पर मंत्री का ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ा एक वीडियो देखा। वीडियो से जुड़ी ग्लोबिनोक डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। इसके बाद नौ अप्रैल को उनके पास यूके ( 44) वाले नंबरों से कॉल आने लगी। यह भी पढ़ें- निर्माला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे शुरुआत में एडवाइजर बनकर ठगों ने मात्र 200 डॉलर का निवेश कराया और इसे बेसिक अकाउंट बताया। इसके बाद गोल्ड अकाउंट...