वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वस्त्र मंत्रालय की टेक्सटाइल कमेटी की बैठक गुरुवार को पांडेयपुर स्थित होटल में हुई। इसमें टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीईएफसी) पर चर्चा हुई। कमेटी के निदेशक जेडी बर्मन ने कहा कि केंद्र निर्यात संबंधी आवश्यकताओं के लिए सिंगल विंडो मार्गदर्शन प्रदान करेगा। निर्माताओं को निर्यातक बनने में सहयोग देगा। मुक्त व्यापार समझौतों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।टेक्सटाइल कमेटी के सहायक निदेशक बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि बनारसी साड़ियां और कालीन यहां की खासियत हैं। इन्हीं के कारण शहर एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त टेक्सटाइल क्लस्टर के रूप में विकसित हुआ है। मुख्य अतिथि डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वाराणसी के वस्त्र क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। निर्यात उन्मुख सप्लाई चेन को सुदृढ़ करना भारत...