नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि खुले नालों और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के अभाव ने दिल्ली को जानलेवा बना दिया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि इसके लिए भाजपा सरकार की तरफ से लापरवाही की जा रही है जो निंदनीय है। यादव ने कहा कि दिल्ली के जसोला इलाके में शनिवार को पंद्रह वर्षीय छात्र नाले में गिर गया। यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। यह दिल्ली सरकार की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार हादसों के बाद जागती है। इस तरह के स्थल जानलेवा बन गए हैं और सुरक्षा के समग्र उपाय नहीं करके दिल्ली सरकार मासूमों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के जसोला गांव में पतंग लूटने के चक्कर में नाले में बहा 15 वर्षीय किशोर, तलाश जारी य...