चम्पावत, अप्रैल 10 -- योगेश, चम्पावत। नगर पालिका ने निर्माण सामग्री नाली में डालने पर भवन स्वामिनी पर ढाई हजार रुपये का चालान किया। भविष्य में ऐसा किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार सुबह खटकना पुल के पास एक महिला ने निर्माण सामग्री नाली में डाल दी। जिससे नाली का पानी सड़क में आ गया। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पालिका की टीम ने नाली से निर्माण सामग्री हटाई। बाद में महिला का चालान किया गया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...