गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम,संवाददाता। तेजी से फैलते और लगातार निर्माण कार्यों से भरे गुरुग्राम में अब अपना घर बनाना पहले जैसा आसान नहीं रहा। पिछले कुछ समय में निर्माण सामग्री के दामों में आई तेज बढ़ोतरी ने लोगों के बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है। हाल यह है कि जो काम तय लागत में शुरू हुआ था, वह अब बीच में ही महंगा पड़ने लगा है। सीमेंट, सरिया, टाइल्स और सैनिटरी सामान के बढ़े दामों के साथ-साथ मजदूरों की कमी ने भी निर्माण कार्य को धीमा और खर्चीला बना दिया है, जिससे आम आदमी से लेकर ठेकेदार तक सभी दबाव में हैं। जिससे लोगों के तय बजट बिगड़ गए हैं। स्थानीय बाजार और बिल्डिंग मटेरियल कारोबारियों के अनुसार, प्रमुख निर्माण सामग्री के दामों में 15 से 25 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है।पहले 380- 420 रुपये प्रति बैग मिलने वाला सीमेंट अब 450- ...