प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के दुर्गागंज सराय सेतराय गांव में गुरुवार दोपहर विवादित निर्माण कार्य रोकने पहुंची पुलिस टीम से एक पक्ष के लोगों की झड़प हो गई। थाने से पहुंची पुलिस ने एक परिवार के पांच लोगों के साथ ही दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मामले में निर्माण करने वाले पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उक्त गांव निवासी राजकुमार यादव और राजकुमार सरोज के घर के बीच गलियारा है। गुरुवार दोपहर यहां राजकुमार सरोज निर्माण कार्य करने लगे। दूसरे पक्ष ने रोका तो विवाद होने लगा। सूचना पर दुर्गागंज चौकी इंचार्ज संतोष यादव पहुंचे और निर्माण बंद कराने लगे तो लोग पुलिस से उलझ गए। सूचना पर एसओ विजयकांत सत्यार्थी फोर्स के साथ पहुंचे और एक पक्ष से राजकुमार यादव, दूसरे पक्ष से राजकुमार सरोज, उसक...