प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गनईडीह निवासी अमोल पांडे ने बताया कि उसने अपनी पैतृक जमीन पर चार महीने से निर्माण कार्य शुरू किया था। पड़ोसियों की ओर से लगातार काम में अड़ंगा डाल कर रोक दिया जाता है। बुधवार सुबह 9 बजे जब राजगीर, अन्य लोग काम करने पहुंचे थे तो आरोपियों ने शिकायतकर्ता के मैनेजर संजय तिवारी को काम करने से मना करने लगे। इस बीच दीवार की जोड़ाई के लिए तैयार मेटेरियल नष्ट कर फावड़ा, बास-बल्ली फेंक दिया। मना करने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडा लेकर हमलावर हो गए। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। पीड़ित अमोल पांडे की तहरीर पर पुलिस ने गनईडीह निवासी मनोज कुमार पांडे, राघवेंद्र पांडे, विनोद पांडे, महेंद्र पांडे, सुनीता पांडे, अंजू देवी, गुड़िया सहित आठ लोगों क...