जौनपुर, अप्रैल 11 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में लोक निर्माण विभाग से बनाई जा रही सीसी रोड में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने मानक के विपरीत बालू, सीमेंट और गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क जल्द ही टूट जाएगी। विरोध करने वालों में सुनील चौरसिया, विजय सरोज, रिंटू शर्मा,जुम्मन,सोनू जायसवाल, दिलीप शर्मा आदि रहे। कहा कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत जब विभाग तक पहुंची तो अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) विशाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने संबंधित अवर अभियंता (जेई) को तत्काल मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने और गुणवत्ता की जांच करने के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...