गौरीगंज, मार्च 23 -- जगदीशपुर। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत उत्तरगांव में कराये जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य में पीली ईंट व घटिया मसाले का प्रयोग कर गुणवत्ता को ताक पर रखने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इंटरलॉकिंग निर्माण में मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर मानक के मुताबिक कार्य कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...