सहरसा, दिसम्बर 8 -- सत्तरकटैया, एक संवाददाता । प्रखंड के अगवानपुर गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में घटिया ईंट व बालू का उपयोग करने का आरोप लगा रविवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य रुकवाया और उप-स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिला पदाधिकारी से जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जेई शशिकांत एवं विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि निर्माण स्थल पर न तो किसी प्रकार का सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही योजना, लागत या अवधि से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध कराई गई है। मनमाने तरीके से कभी काम शुरू होता है, तो कभी बंद कर दिया जाता है। ग्र...