बोकारो, फरवरी 22 -- गोमिया, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले गोमिया प्रखंड की तुलबुल पंचायत में निर्माण मजदूरों की बस्तियों में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यूनियन पदाधिकारियों ने सुदूर गांवों में जाकर मजदूरों से संपर्क किया और उन्हें संगठित होने का आह्वान किया। बोकारो जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा कि निर्माण मजदूर असंगठित क्षेत्र के सबसे शोषित तबकों में शामिल हैं। राज्य में न्यूनतम मजदूरी से लेकर मजदूरी की गारंटी तक के लिए मजदूरों को लगातार संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यूनियन की झारखंड राज्य कमेटी ने निर्णय लिया है कि मजदूरों को संगठित करने के लिए गांव-गांव और बस्तियों तक पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बताया कि गोमिया अंचल के तुलबुल पंचायत अंतर्गत सुदूर गांवों में आयोजित बैठक में बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.