कानपुर, अप्रैल 8 -- एसजीएसटी की एसआईबी शाखा ने उन्नाव में निर्माण सेवा प्रदाता फर्म के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। छापेमारी में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया। दो दिन तक चली कार्रवाई के बाद फर्म संचालक ने मौके पर ही 1.56 करोड़ रुपये जमा कर दिए। अपर आयुक्त, ग्रेड-वन सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर हुई छापेमारी अपर आयुक्त ग्रेड-2 (एसआईबी) जोन-एक प्रशांत कुमार और संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय अलग-अलग टीमों ने की। जांच के दौरान अधिकारियों को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। फर्म बड़े पैमाने पर सीमेंट सहित निर्माण सामग्री की खरीद दिखा रही थी, लेकिन उसका वास्तविक उपयोग कहीं नहीं मिला। इसके अलावा 50 हजार रुपये से कम के बिल बड़े स्तर पर काटे जा रहे थे, जिससे इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) में हेराफेरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.