अंबेडकर नगर, जून 12 -- दुलहूपुर। जलालपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगुराडिला में उर्दू बाजार स्थित छोटे पुल के निकट इंटरलाकिंग निर्माण पूरा हो जाने के बाद लोगों को राहत मिली है। मार्ग पर आवागमन अब पूरी तरह से सामान्य हो गया है। बता दें कि नगर जलालपुर व मंगुराडिला को जोड़ने वाले इस मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब थी। जिससे इससे आवागमन करने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बीते दिनों ग्राम पंचायत की ओर से यहां इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण कार्य के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- कई गांवों को जोड़ने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हालांकि अब निर्माण पूरा हो जाने के बाद आवागमन इस मार्ग से बहाल कर दिया गया है। स्थानीय लोगों, दुकानदारों समेत अन्य लोगों को...