जामताड़ा, नवम्बर 10 -- निर्माण के 6 वर्ष बाद भी प्रारंभ नहीं हो सका जामताड़ा का विद्युत शवदाह गृह जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के स्थापना के 25 वर्षो में हुए विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। रजत जयंती समारोह मनाने की तैयारी जिला में जोरो से हो रही है। अभी भी कई ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं जो पूरी हो चुकी है, लेकिन उसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है सतसाल में अजय नदी के तट पर स्थित विद्युत शवदाह गृह का। निर्माण के 6 वर्ष बाद भी यह प्रारंभ नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017-18 में लगभग ढाई करोड़ की लागत से जुडको के द्वारा विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2019 के अक्टूबर महीने में इसके उद्घाटन की तैयरी की गई, शिलापट्ट भी लगाया गया था। लेकिन किसी कारणवश उद्घाटन नही...