लखनऊ, मई 1 -- शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई तीन ओवरहेड पानी की टंकियां एक दिन भी नहीं चल सकीं। एलडीए की ओर से मानसरोवर योजना और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में निर्मित ये टंकियां निर्माण के बाद से ही बेकार पड़ी हैं। अब स्थिति यह है कि विशेषज्ञ संस्था एनआईटी ने जांच में इन्हें पूरी तरह अनुपयोगी करार दिया है। उसने इन्हें गिराने की सिफारिश कर दी है। इन्हें ध्वस्त कर दोबारा निर्माण कराने में लगभग 11.69 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ---
निर्माण के बाद ही बेकार हो गईं टंकियां दस्तावेजों के अनुसार, एलडीए ने 3 जनवरी 2020 को मानसरोवर योजना की जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था जलकल विभाग को हस्तांतरित कर दी थीं। इस दौरान क्षेत्र में तीन ओवरहेड टंकियां पहले से बनी हुई थीं, लेकिन ये टंकियां हस्तांतरण के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.