अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- दुलहूपुर, संवाददाता। विकास खंड भियांव के बन्दीपुर में जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी की सीढ़ियां ढलाई के कुछ घंटे बाद ही भरभराकर गिर गईं। शटरिंग समेत सीढ़ियों के ढह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि विभाग ने इसे कमजोर बल्ली टूटने से हुआ हादसा बताया है। गांव में जलजीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। टंकी पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों की ढलाई की गई थी। ढलाई के कुछ समय बाद ही शटरिंग और सीढ़ियां अचानक गिर पड़ीं। गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई श्रमिक या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मात्र बल्ली टूटने से सीढ़ियां ढह गईं तो निर्माण की मजबूती पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है...