खगडि़या, अप्रैल 22 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के अररिया-फतेहपुर सड़क निर्माण के आठ माह बाद सड़क टूटने लगी है। नवनिर्मित सड़क के बतौर आठ माह बाद टूटने से स्थानीय ग्रामीणों के बीच निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का मानना है कि सूखा मौसम में नवनिर्मित सड़क की ऐसी दशा है तो आने वालीे बारिश के मौसम सड़क की क्या दशा होंगी? इसी से अंदाज लगाया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री संपर्क सड़क योजना अंतर्गत जीएन बांध के अररिया गांव से गोगरी प्रखंड के फतेहपुर की ओर जाने वाली सड़क का तीन करोड़ 86 लाख की राशि से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा आठ माह पूर्व जीएन बांध पर छह किलोमीटर निर्माण किया गया है। जिसकी प्राक्कलित राशि लगभग चार करोड़ है, लेकिन निर्माण के करीब आठ माह बाद सड़क कई स्थानों पर धंसने लगी है। आठ माह में दो बार एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.