पीलीभीत, अप्रैल 1 -- बरखेडा। निर्माण के अगले ही दिन पीडब्ल्यूडी की सड़क उखड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है। गांव अमखेडा से काजर बोझी तक सड़क का निर्माण हुआ था। करीब पौने तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सोमवार को पूरा हुा चुका हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को चर्चा शुरू होने लगी। कुछ ग्रामीणों ने जब सड़क उखाड़ कर देखी, तो उसके नीचे पत्थर की बजाय मिट्टी निकलने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। सड़क भी हाथ से आसानी से उखडने लगी। इस पर हाथ से उखडती सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने सड़क पर पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के तुरंत बाद सड़क का यह हाल है, तो बारिश में यह सडक कैसे रुक पाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.