निर्माण की प्रगति व समयसीमा के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश
अररिया, मई 12 -- भरगामा। निज संवाददाता महथावा बाजार में बन रहे मॉडल डिग्री कॉलेज का मंगलवार को भरगामा बीडीओ शशिभूषण सुमन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण की प्रगति एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण करने को लेकर संबंधित संवेदक एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज बनने से भरगामा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। यह भी पढ़ें- महथावा बाजार में बन रहे मॉडल डिग्री कॉलेज का बीडीओ ने किया निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.