अल्मोड़ा, मई 14 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने निर्माणाधीन आधुनिक तहसील कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने 13.85 करोड़ की लागत से बन रहे भवन को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के लिए संसाधनों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने परिसर के डिजाइन में जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। जिससे जलभराव की समस्या नहीं हो। यह भी पढ़ें- तय समय पर पूरा करें निर्माण कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...