संतकबीरनगर, जून 5 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव में भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में मारपीट होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने निर्माण कार्य रुकवाने के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।शेखापुर निवासी अरशद पुत्र अब्दुल लतीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार में पहले ही आपसी बंटवारा हो चुका है और वह अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अब्दुल रशीद, अब्दुल हाफिज, अब्दुल रहीम तथा मोहम्मद आसर ने मिलकर निर्माण कार्य रोक दिया और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार पर मुकदमा पीड़ित का आरोप है कि 3 जून की शाम करीब छ...