बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर। जनपद बिजनौर में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने डीएम से अवैध निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। हिमानी शर्मा ने डीएम को दिए ज्ञापन में अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है। सोमवार को हिमानी शर्मा निवासी कस्बा झालू ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष निर्माण कार्य कर रहा है। ज्ञापन में कहा कि कुछ लोग जबरन संबंधित भूमि पर निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो न्यायालय में दायर निगरानी का उद्देश्य समाप्त हो जाएगा। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मामले को लेकर सिविल कोर्ट एवं राजस्व न्यायालय दोनों में मुकदमे विचाराधीन हैं और अभी तक किसी भी न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य की अनुमति संबंधी कोई आदेश पारित नहीं किया गया है। ऐसे में किए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवा...