चंदौली, जनवरी 2 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल रूट पर स्थित सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर 17.30 लाख की लागत से ट्रैक मैंन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम बन रहा है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा है। इसके निर्माण में प्रयोग होने वाली ईंटे सहित मैटेरियल दोयम दर्जे की है। लोगों ने इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग उठाई है। चेताया कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक मैन आवास निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी भी अनजान है। गांव के पर बच्चा सिंह, श्यामसुंदर सिंह, पनारू सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों निर्माण कार्य को लेकर आक्रोश है। इन लोगों का कहना है। इसमें लगने वाले ईट स...