सहारनपुर, जून 12 -- मोहल्ला गुलाम औलिया अब्दुल सैफ ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि घर के बाहर पैडी निर्माण को लेकर पडोसी से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इस दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अब्दुल सैफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने कई लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...