अंबेडकर नगर, अप्रैल 13 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर मुख्य मार्ग को भियांव दरगाह से जोड़ने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ कि सड़क उखड़ने लगी है। जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों और राहगीरों में नाराजगी प्रकट करते हुए सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की सी खरोंच लगने पर ही सड़क की ऊपरी परत हट जा रही है और अंदर की गिट्टी बाहर दिखाई देने लगती है। इससे साफ तौर पर निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने विभाग से जांच कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण में शुरुआती 50 मीटर और अंतिम 350 मीटर हिस्से को सीसी सड़क के रूप में बनाया जाना ह...