बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। शहर व आसपास के कई इलाकों में एक व दो जून को निर्धारित विद्युत निर्माण कार्य तथा पेड़ों की छंटाई के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभिंयता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की अपील की है। अधिशासी अभियंता के अनुसार बालपुर रोड स्थित निर्माणाधीन आरएनजी प्लांट को विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए 33 केवी लाइन निर्माण का शेष कार्य कराया जाना है। साथ ही लाइन के आसपास मौजूद पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई भी की जाएगी। इसके कारण अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। एक जून को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 11 केवी सिविल लाइन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ब...