भदोही, अप्रैल 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की शाम डीएम शैलेश कुमार व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर समीक्षा बैठक अधिकारियों संग संयुक्त रूप से ली। इसमें निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति, क्रिटिकल गैप निधि, उद्यान विभाग, गोआश्रय स्थल, पशुपालन, कृषि एवं मत्स्य विभाग की गहतना से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभोली में आवासीय भवन निर्माण की प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने राजकीय निर्माण निगम मिर्जापुर के अधिकारी को कारण बातओ नोटिस जारी किए। इस दौरान डीएम ने बताया कि जिले की रैकिंग 11वें स्थान आने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि रैकिंग में सुधार लाएं। यह भी पढ़ें- छात्रावासों में रिक्त सीट...