नोएडा, जून 13 -- 10 दिन पूर्व बने पाथवे की गुणवत्ता खराब मिलने पर उखाड़ दिया गया वरिष्ठ प्रबंधक से उद्यान विभाग का कार्य हटाया गया

प्रधान घटनाएँ ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर- तीन में उद्यानिकी कार्यों में लापरवाही बरतने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। ठेकेदार को काली सूची में डालने के साथ 10 दिन पूर्व बने पाथवे को उखाड़ दिया गया। यही नहीं प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक से उद्यान विभाग का काम हटा लिया गया है।

अधिकारी की निगरानी सेक्टर तीन के लोगों की शिकायत पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सेक्टर के ब्लॉक- ए का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क में घास बढ़ी हुई दिखी। आंधी और बारिश के चलते पेड़ों की टूटी शाखाओं को नहीं उठाया गया। झूले भी टूटे मिले। पार्क में 10 दिन पूर्व पाथव...