गाज़ियाबाद, मई 28 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में एक बिल्डर के खिलाफ निर्माण की जिम्मेदारी लेकर काम नहीं करने और 11.80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य नहीं होने पर उनका 50 लाख रुपये का नुकसान भी हुआ है। मामले में पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ल के भोगल निवासी विक्की आर्या ने पुलिस को बताया कि वह एक निर्माण कंपनी चलाते हैं। उन्होंने वैशाली स्थित एलीट शार्प इंफ्रा इंडिया प्रा.लि. के संचालक आदित्य मिश्रा, प्रीति मिश्रा और प्रबंधक अंशुमाली सिन्हा के साथ वैशाली सेक्टर-चार में एक साइट पर निर्माण कार्य का समझौता किया था। यह भी पढ़ें- इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 14.20 लाख ठगी के आरोप में केस जिसके तहत उन्होंने 11.80 लाख रुप...