दरभंगा, मई 2 -- दरभंगा। जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने निर्माणाधीन मिथिला संस्कृत शोध संस्थान के कार्य की प्रगति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मिथिला की सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत में इस संस्थान का बड़ा महत्व है, इसलिए यहां हो रहे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं संस्थान की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने एवं शोध संस्थान में आने वाले छात्रों और शोधार्थियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश उन्होंने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...