कटिहार, जनवरी 1 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड के बलतर पंचायत अंतर्गत जमीरा गांव में निर्माण कार्य का एसडीओ आकांक्षा आनंद ने औचक निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद व विभागीय कनीय अभियंता मौजूद थे। एसडीओ ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कलवर्ट निर्माण कार्य के समय जेसीबी के जरिए जल नल योजना के लिए बिछाए गए पाइप-लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसके चलते गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। एसडीओ ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन अविलंब दुरूस्त कराने तथा जलापूर्ति शुरू कराए जाने का निर्देश दिया। ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.