रिषिकेष, दिसम्बर 5 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पशुलोक बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में निर्मित घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए नियमित निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जाए। शुक्रवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मीरा बेन वीरभद्र घाट एवं शारदा पीठ घाट के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन घाटों के निर्माण से न केवल स्थानीय जनता को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन घाटों के पूर्ण होने से गंगा तट पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए अधिक सुरक्षित, सुगम एवं स्वच्छ वातावरण सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.