बिजनौर, जुलाई 28 -- बिजनौर, संवाददाता। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की 01 जनवरी 2024 की अधिसूचना के अनुपालन में जनपद बिजनौर में निर्माण कार्यों में फ्लाई ऐश आधारित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं, नगर निकायों, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, नेडा तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शासन एवं भारत सरकार के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र निर्माण कार्यों में फ्लाई ऐश आधारित उत्पादों का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अनुसार कोयला अथवा लिग्न...