एटा, सितम्बर 3 -- डीएम अरविंद सिंह एवं एसएसपी डा. इलामारन जि. की ओर से निर्माणाधीन परियोजनाओं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपी सिडको) की ओर से कराए जा रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का अवलोकन किया। परियोजना की स्वीकृत लागत करीब 1097.64 लाख रुपये है। कार्य में मुख्य भवन, वर्कशॉप, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, कैंटीन, पुस्तकालय, लेक्चर कक्ष, कार्यालय, छात्र-छात्रा कॉमन रूम एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का निर्माण शामिल है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। यूपी सिडको के एक्सईएन अवधेश वर्मा, राजकीय टेक्निकल कॉलेज के प्राचार्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार,अपर जिला अर्थ एवं...