छपरा, अप्रैल 9 -- दिघवारा निस l नगर पंचायत के 18 वार्डों में नाला निर्माण व अन्य कार्यों में हुए वित्तीय अनियमितता के आरोप को लेकर बिहार सरकार के निगरानी सचिव को दिए गए आवेदन के आधार पर जांच पूरा होने के बाद से जुबानी चर्चा तेज हो गई हैl एक तरफ वादी नाली व स्लैब निर्माण व मरम्मत में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ नगर पंचायत की मुख्य पार्षद नीतू देवी ने आरोप को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है l दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से 18 तक पुराने नाले की मरम्मत व उस पर स्लैब निर्माण से संबंधित कार्यों की जांच पिछले शनिवार को अधिकारियों द्वारा की गई थीl उक्त जांच अपर समाहर्ता के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व अभियंता दल के द्वारा किया गया थाl बता दें कि सैदपुर निवासी संजय कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में कार्यपालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.