दुमका, मई 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी सरकारी भवनों का निर्माण निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने किया जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश वहीं विभिन्न योजनाओं के अं...