भदोही, मार्च 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में मंगलवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की बैठक अधिकारियों संग विकास भवन सभागार में ली। इसमें निर्देशित किए कि निर्माण कार्य में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि जिले में चल रहा निर्माण कार्य मानक के अनुरूप होना चाहिए। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों की निरंतर जांच करें। निर्माण में मानक की अनदेखी करने का शिकायत मिला तो जांच करते हुए कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई होना तय है। संस्कृत विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों केा सीडीओ कड़ी फटकार लगाए। इसके अतिरिक्त, नत्थईपुर मार्ग के निर्माण कार्य में भी अपेक्षित प्रगति न होने पर न...